गोपालगंज: निर्दलीय प्रत्याशी डॉ सुनील कुमार ने किया चुनाव का शंखनाद, गोपालगंज में कहा-मुझे टिकट नहीं मिला
लोकसभा चुनाव में टिकट की आस पूरी नहीं होने के कारण डॉ सुनील कुमार रंजन निर्दलीय ही चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। इस दौरान उन्होंने गोपालगंज शहर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा भीम राव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चुनाव लड़ने का शंखनाद कर दिया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि एक बार जनता मुझे सेवा का मौका दे ताकि जनता की सेवा निष्ठा के साथ कर सकूं।