मंझनपुर: समाजवादी छात्र सभा ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट मे किया प्रदर्शन: नीट-यूजी परीक्षा मे गड़बड़ी पर उठाई सीबीआई जांच की मांग
मंझनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर मे समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओ ने नीट यूजी परीक्षा गड़बड़ी का मुद्दा प्रदर्शन कर उठाया। प्रदर्शन कर रहे लोगो ने परीक्षा मे एनटीए के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठा कर नारे लगाए। संगठन के नेताओं ने परीक्षा मे गड़बड़ी करने वाले लोगो के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग उठाई है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है।