मंझनपुर: मंझनपुर कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी राजेश कुमार राय द्वारा कार्यालय कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ भीषण गर्मी के दृष्टिगत नगर निकायों में शुद्ध पेयजल एवं साफ-सफाई के सम्बन्ध में बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी के दृष्टिगत सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र में कोई भी हैण्डपम्प खराब है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाय।