अमरडोभा चौराहे पर तेज रफ्तार आल्टो कार (UP 53 EZ 0716) ने बाइक सवार सूरज शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी हरापट्टी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार कार चालक मौके से फरार हो गया। वाहन नंबर के आधार पर बखिरा थाने में तहरीर दी गई है।