शाहजहाँपुर के बण्डा थाना पुलिस ने गैर जमानती वारंट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जाहिद खान निवासी तिंदुआ नगरिया को उसके घर से गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे गिरफ्तार किया।