शाहपुर: अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 9 जुलाई को भूख हड़ताल पर बैठेंगी भारत भूषण तिवारी की मां, पीसी ने दी जानकारी
चर्चित भरत भूषण तिवारी प्रकरण में न्याय की मांग अब आंदोलन का रूप लेती दिख रही है। भरत भूषण तिवारी की मां ने साफ कहा है कि यदि मामले के नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह 9 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर के आसपास रात में बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध गाड़ियां लगातार चक्कर लगा रही हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।