हरदोई: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश,15 अगस्त तक कोई भी अधिकारी मुख्यालय से बाहर न जाए
Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2024 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है। हर घर तिरंगा अभियान में सभी विभागों के लिए लक्ष्य निर्धारित है। अतः इस दौरान जनपद का कोई भी विभागीय अधिकारी जनपद मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा।