कोईलवर: कायमनगर में महावीरी जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन को किया गया सम्मानित
कायमनगर में शुक्रवार को महावीरी जुलूस हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शाम करीब 6:30 स्थानीय समिति व ग्रामीणों द्वारा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार और अपर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सहित पुलिस प्रशासन को सम्मानित किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है की पुलिस से की सतर्कता से जुलूस अच्छे से संपन्न हुआ।