जींद: चिराग योजना के तहत जिले के केवल 38 स्कूलों ने ही विद्यार्थियों को दाखिला देने के लिए जताई सहमति
चिराग योजना के तहत जिले के 38 स्कूलों ने ही विद्यार्थियों को दाखिला देने के लिए सहमति जताई है। अब इन स्कूलों में योजना के तहत दाखिला दिलवाने के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए शेड्यूल को विभाग द्वारा अपडेट किया है। विद्यार्थी दाखिले को लेकर दस अप्रैल तक मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा आवेदन आने पर 12 अप्रैल को ड्रॉ निकाला जाएगा।