नीतीश कुमार हमेशा कहा करते थे कि शराबबंदी से सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को है, आज देखने को भी मिल गया।
मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली इस महिला को देखकर आपको लग रहा होगा कि यह कोई मॉडल है, लेकिन समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही इसके बैग की तलाशी ली गई, पूरा राज ही खुल गया और पुलिस भी हैरान रह गई।
दिल्ली से जयनगर जा रही 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के लग्जरी कोच 'फर्स्ट क्लास एसी कोच' में चेकिंग के दौरान इस युवती के पास से ब्रांडेड शराब की बोतलों से भरे दो सूटकेस बरामद किए गए है।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी द्वारा की गई जांच में दोनों सूटकेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी दिल्ली से बिहार की ओर शराब की तस्करी में शामिल थी, जो लंबे समय से यह कारोबार कर रही थी।
#bihar
Mokameh, Patna | Sep 5, 2026