आगर: ग्राम गढ़ी में युवक से मारपीट के बाद भड़के ग्रामीण, एसडीओपी को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग
आगर-मालवा के ग्राम गढ़ी में एक 30 वर्षीय युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एसडीओपी कार्यालय पहुंच गए।पीड़ित देवकरण शर्मा ने गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मंदिर में पूजा को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने उसे घेरकर मारपीट की ।