कांके: रांची: सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सोनी ज्वेलर्स में चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 1, 2026 रांची के सिकिदिरी थाना क्षेत्र स्थित सोनी ज्वेलर्स में हुई चोरी मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार यह चोरी 26-27 मई की रात गैस कटर से दुकान का ताला काटकर की गई थी। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए अरमान अंसारी, फरहान अंसारी, एजाज शाह और हसनैन अंसारी को गिरफ्तार किया।