थाना उत्तर पुलिस ने गोपाल नगर इलाके में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से करीब 16 देसी तमंचा, अधबने हथियार व उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक पिता चंद्रकांत उर्फ़ बिल्ला और बेटा शोभित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।