गुना नगर: एमपी बोर्ड रिजल्ट: बेटियों ने मारी बाजी, उत्कृष्ट स्कूल की आर्या शर्मा प्रदेश में नौवें स्थान पर
एमपी बोर्ड रिजल्ट में गुना जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। 12वीं का रिजल्ट 78.73% और 10वीं का 71.48% रहा। 10वीं में आर्या शर्मा ने 491 अंक लाकर प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया। 12वीं आर्ट्स में गायत्री राजपूत, कृष्णा धाकड़ और धाणी बंसल ने प्रदेश में 5वीं रैंक पाई। उत्कृष्ट विद्यालय का परिणाम भी बेहतरीन रहा।