बीसलपुर: बालासाहेब ठाकरे को भारत रत्न दिए जाने के लिए शिवसेना ने बीसलपुर तहसील पहुंचकर दिया ज्ञापन
सोमवार को शिवसेना के कार्यकर्ता जिला प्रमुख संजीव दुबे के नेतृत्व में तहसील परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन न्यायिक तहसीलदार को दिया। ज्ञापन देने वालों में रोहित दुबे ,विकास दुबे, अनिल चौधरी, श्याम मौर्य सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे ।