बीसलपुर: पुलिस एग्जाम का पेपर आउट होने पर जुलूस निकालकर छात्रों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन तहसील परिसर में युवकों ने किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार द्वारा 17 व 18 फरवरी को कराई गई उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर आउट हो जाने का आरोप लगाते हुए दोषियों को दंडित किए जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में युवकों ने सोमवार को बीसलपुर नगर में जुलूस निकाला युवाओं का काफिला पीलीभीत मार्ग , बस स्टैंड चौराहा कोतवाली रोड होता हुआ बीसलपुर तहसील मुख्यालय पर पहुंचा।