बीसलपुर: बड़ागांव चौराहे पास स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन और चौकीदार से मारपीट कर रुपए छीनने का किया प्रयास पीड़ित ने दी तहरीर
सोमवार को दियोरिया कलां कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बड़ागांव निवासी विशाल गंगवार ने बताया है कि रविवार शाम सात बजे उनके पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने आकर ड्यूटी पर तैनात सेल्समैन पवन कुमार व चौकीदार छोटे लाल के साथ मारपीट करते हुए रुपए छीनने का प्रयास किया और बाइक में डलवाए गये पेट्रोल के पैसे बिना दिए फरार हो गए।