बारुन: बारुण में भव्य तरीके से मनाई गई महर्षि वेद व्यास जयंती, 720 विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय की घोषणा की गई
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बारुण में महर्षि वेद व्यास जयंती सह पूजा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री सह औरंगाबाद प्रभारी मंत्री रमा निषाद, विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी एवं पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।