चैनपुर: चैनपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ दशहरा पर्व का समापन, युवाओं ने नाचते गाते मां दुर्गे को दी विदाई
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ दशहरा पर्व का समापन हो गया। मंगलवार रात 12:00 तक दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कोयल नदी तट के अलावा अन्य तालाब एवं आहर में किया गया। युवाओं ने नाचते गाते मां दुर्गे को विदाई दी। बुधवार को भी कुछ जगहों की प्रतिमा विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर दोपहर 1:00 बजे से तैयारी शुरू कर दी गई है।