इंदौर: कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई रंग पंचमी को लेकर बैठक, बैठक में शहर के कई आला अधिकारी हुए शामिल
Indore, Indore | Mar 20, 2024 इंदौर में निकलने वाली गेर दुनियाभर में पहचान बना चुकी है। इंदौर की गेर 30 मार्च को निकलने वाली है। जिसे लेकर प्रशासन ने बैठक का आयोजन किया, जहां प्रशासन का अनुमान है कि इस बार गेर में लाखों लोग शामिल होंगे। इसके चलते प्रशासन हर स्तर पर तैयारियां भी कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि अगर कोई बदमाश हथियार लेकर गेर में शामिल हुआ तो उसपर रासुका की कार्रवाई होगी।