इंदौर: लोहा मंडी स्थित ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के वहां नगर निगम ने मारा छापा, तीनों प्रतिष्ठानों से अमानक डिस्पोजल किया जप्त
Indore, Indore | Mar 20, 2024 इंदौर नगर निगम के अमले ने लोहा मंडी क्षेत्र स्थित तीन ट्रांसपोर्ट प्रतिष्ठानों पर दबिश दी, जहां लक्की गोल्डन ट्रांसपोर्ट से सात बक्से डिस्पोजल ग्लास, बेरछा ट्रांसपोर्ट से तीन बक्से ग्लास और एक अन्य ट्रांसपोर्ट से एक बॉक्स में रखे थर्माकोल के दोने जब्त किए हैं। मौके पर मौजूद निगम अधिकारी ने तीनों प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई में 85 हजार का स्पॉट फाइन किया।