इंदौर: रिंग रोड स्थित एनएसई कार्यालय को बम से उड़ने की मिली धमकी, खजराना पुलिस ने बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड के साथ की जांच
Indore, Indore | Mar 20, 2024 इंदौर में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के दफ्तर को उड़ाने की धमकी देने का फोन आने से सनसनी मच गई। वॉइस रकॉर्ड कॉल में एनएसई के मैनेजर को बोला गया कि वह सभी भारतीय शेयर बेचकर अमेरिकन शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करें, ऐसा नहीं करने पर उनके दफ्तर को बम से उड़ा दिया जाएगा। यह धमकी मिलते ही एनएसई के मैनेजर खजराना थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत की, जिसके पुलिस हरकत में आई।