इंदौर: गुजरात एटीएस की टीम ने खजराना थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Mar 20, 2024 वर्ष 2020 में गुजरात के दाहोद जिले के झालोद के बीजेपी पार्षद हिरेन पटेल हत्याकांड के एक आरोपी को गुजरात एटीएस ने इंदौर के खजराना इलाके से गिरफ्तार किया है। राजनीतिक प्रतिद्वंदता के चलते पटेल की हत्या कर दी गई थी। पकड़े गए आरोपी का नाम इरफान हैं, जो खजराना के शुभ-लाभ टावर में छिपा हुआ था, जिसे मोबाइल सर्विलांस के आधार पर छापा मारते हुए उसे गिरफ्तार किया है।