कोल: क्वार्सी में कुम्भ मेले से सुर्खियों में आई हर्षा रिछारिया की पुलिस ने रोकी पदयात्रा, यात्रा वृंदावन से संभल के लिए जा रही थी
Koil, Aligarh | Apr 17, 2025 कुंभ मेले के दौरान अपने बेबाक विचारों और सनातन संस्कृति के प्रचार के लिए चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया की ‘युवा जोड़ो पदयात्रा’ को अलीगढ़ पुलिस द्वारा रामघाट रोड पर रोक दिया गया। यह पदयात्रा वृंदावन (मथुरा) से आरंभ होकर संभल तक जाने वाली थी, लेकिन रास्ते में ही क्वार्सी थाना क्षेत्र की पुलिस ने इसे बीच में ही रोक दिया।