कोल: महिलाओं व आमजन को जागरूक करने के लिए पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, एसएसपी ने रैली को दिखाई हरी झंडी
Koil, Aligarh | Apr 17, 2025 अलीगढ़ में ऑपरेशन जागृति के तहत पुलिस के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई है। रैली का शुभारंभ पुलिस लाइन से किया गया है। एसएसपी संजीव सुमन ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस रैली व बड़े वाहनों को रथ के रूप में शामिल किया गया जबकि महिला पुलिसकर्मी स्कूटी पर सवार रहीं हैं।