कोल: पला साहिबाबाद में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 17, 2025 पला साहिबाबाद में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। 25 वर्षीय राखी की शादी पला साहिबाबाद निवासी विकास के साथ 1 वर्ष पूर्व हुई थी। राखी के पति ने बताया कि बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा के चलते राखी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राखी ने बुधवार शाम बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची को जन्म देने के बाद राखी की तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई।