अरनोद: अरनोद में नशे की तस्करी से अर्जित ₹1.90 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की गई
मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी जाहिद खान की नशे की तस्करी से अर्जित करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज की है। कार्रवाई में बेडमा गांव स्थित आलीशान मकान, फार्म हाउस, गोट फार्म और एक केटा कार शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश में मादक प