बलरामपुर: गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर वीर विनय चौराहे पर यातायात सुचारू रूप से संचालन करने में जुटे पुलिसकर्मी
जनपद मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्र के गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन दोपहर बाद से किया जाएगा जिसके लिए वीर विनय चौक पर यातायात व्यवस्था का संचालन करने में पुलिसकर्मी जुटे हुए हैं। गणेश प्रतिमाएं नगर भ्रमण के पश्चात वीर विनय चौक होते हुए रात्रि नदी के सिसई घाट पहुंचेगी जहां उनका विसर्जन संपन्न किया जाएगा। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए हैं।