बलरामपुर: सिसई घाट पर राप्ती नदी के जल स्तर में वृद्धि लगातार जारी है जिला प्रशासन स्थिति पर रख रहा नजर
सिसई घाट पर राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर पहुंच गया है जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखा जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ चौकियों राहत केंद्रो को अलर्ट कर दिया गया है साथ ही बाढ़ कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को एलर्ट रहने को कहा गया है। बढ़ते जलस्तर से नदी के तटवर्ती गांवों के लोगों को भी सतर्कता बरतने को कहा गया है।