जमीरा APHC मामले में स्वास्थ्य विभाग गंभीर, शिकायतकर्ता से मांगे साक्ष्य
आरा, 29 अगस्त 2026। भोजपुर जिले के आरा सदर प्रखंड अंतर्गत जमीरा गांव में नवनिर्मित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC) को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। यह कार्रवाई भोजपुर जिला परिषद की स्वास्थ्य स्थायी समिति के अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य धनंजय कुमार सिंह द्वारा की गई शिकायत के बाद हुई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रसव कक्ष का उद्घाटन होने के बावजूद प्रसव सेवा अब तक शुरू नहीं की गई है। इसके अलावा केंद्र में दवाओं के एक्सपायर होने, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की कथित लापरवाही तथा उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना समेत कई गंभीर बिंदुओं को उठाया गया है।
Arrah, Bhojpur | Aug 29, 2026