सीतामऊ: सीतामऊ में लापता युवती को सकुशल बरामद करने पर पुलिस टीम का विश्वकर्मा समाज ने किया सम्मान
सीतामऊ में 25 अगस्त शाम करीब 6:30 बजे विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने लापता युवती को दिल्ली से सकुशल बरामद कर परिजनों तक पहुंचाने पर एसडीओपी दिनेश प्रजापति,थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति एवं पुलिस टीम का पुष्पमाला, शॉल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया,