भभुआ: भभुआ देवीजी रोड में पब्लिक ने एक युवक को मारपीट कर पुलिस के हवाले किया
Bhabua, Kaimur | Jun 8, 2025 आज रविवार को भभुआ देवीजी रोड में पब्लिक द्वारा एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सदर अस्पताल 11 बजे पहुंचे डायल 112 की पुलिस द्वारा बताया गया कि सूचना पर जब पहुंच गया तो पब्लिक द्वारा बताया गया कि रास्ते में आते-जाते लड़कियों को छेड़छाड़ कर रहा था जिसे पब्लिक बुरी तरह से पीट दिया था। जो उसे घायल अवस्था में पुलिस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया।