बीसलपुर: दियोहना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने घर में घुसकर महिला व उसकी पुत्री के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
दियोरिया कलां के गांव दियोहना निवासी पीड़ित महिला जसोदा देवी ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके गांव के सर्वेश कुमार से पुरानी रंजिश चलती आ रही है। 14 फ़रवरी की सुबह 11:30 बजे सर्वेश कुमार, छोटेलाल, शिवानी, मारवानो घर में लाठी डंडा लेकर घुस आए और पीड़िता के साथ मारपीट करने लगे जब उसकी पुत्री उसे बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की।