बीसलपुर: ढकिया जलालपुर गांव में खूनी संघर्ष में वृद्ध की मौत पुलिस ने दो लोगों के पास से दो-दो नाली बंदूक के साथ किया गिरफ्तार
ग्राम ढकिया जलालपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। पुलिस ने नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें बुधवार को वृद्ध राजेंद्र सिंह की इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर हमलावरों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने की बात कही। पुलिस ने दो हमलावर अजमेर सिंह व कुलविंदर सिंह को दो दो नाली बंदूक सहित गिरफ्तार।