बीसलपुर: टेम्पो लेकर घर जा रहे युवक को खिरकिया गांव के तीन लोगों ने रोक कर पीटा, पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा
बीसलपुर के ग्राम शेरगंज निवासी शिवकुमार टेम्पो चलाता है; जो बुधवार की रात्रि 10:00 बजे बीसलपुर से सवारियां छोड़कर अपने घर जा रहा था। उसका टेम्पो गांव खिरकिया के पास जैसे ही पहुंचा गांव के ही तीन लोगों ने उसको रोक लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। युवक के चीखने चिल्लाने पर गांव के अन्य लोग आ गए इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।