कानपुर देहात | ब्रेकिंग
मंगलपुर थाना क्षेत्र के चंदकुरा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक युवती की हत्या के मामले में उसकी भाभी को गिरफ्तार किया गया है।
जांच में सामने आया कि मृतका ने कथित तौर पर भाभी और देवर को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद राज खुलने के डर से हत्या की साजिश रची गई। आरोप है कि 5 जून को युवती की हत्या कर शव को दरी में लपेटकर सेंगुर नदी में फेंक दिया गया।
8 जून को नदी में शव मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुख्य आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि देवर, ससुर, रिश्तेदार और कथित कार चालक की तलाश जारी है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
📍 लोकेशन: मंगलपुर थाना क्षेत्र, कानपुर देहात ✍️ रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव
.
.
.
#KanpurDehat #Mangalpur #BreakingNews #GroundZeroNews #CrimeNews
Mathura, Mathura | Jun 14, 2026