गया डीएम शशांक शुभंकर के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिला खनन कार्यालय एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल और मई माह के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 281 छापेमारी की गई।