बक्सर: CIA वेबसाइट पर PM को धमकी देने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, लैपटॉप व टोर ब्राउजर बरामद
Buxar, Buxar | Apr 11, 2026 गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर थाना पुलिस ने सिमरी थाना क्षेत्र के आशा पडरी गांव से अमन कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शनिवार अपडेट जारी कर सुबह करीब 10:30 बजे इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल को सिमरी थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि अमेरिकी गुप्तचर एजेंसी CIA की वेबसाइट पर आपत्तिजनक पोस्ट कर धमकी दी।