गिरिडीह: गिरिडीह में महिलाओं की सुरक्षा के लिए “महिला शक्ति पेट्रोलिंग” शुरू, स्कूटी से होगी निगरानी
गिरिडीह शहर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने “महिला शक्ति पेट्रोलिंग” की शुरुआत मंगलवार को 12 बजे महिला थाना से की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में महिलाओं के खिलाफ होने वाली छेड़खानी, ईव टीजिंग और अन्य अपराधों पर रोक लगाना है। फिलहाल इस योजना के तहत पांच स्कूटी और 10 महिला पुलिसकर्मियों की टीम को तैनात किया गया है।