खरगोन जिले के मंडलेश्वर नगर परिषद में जनगणना कार्य में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप संतोष मोयदे और सीएमओ संजय रावल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।