दादरी: छिजारसी क्षेत्र में तड़के कपड़ों की दुकान में अचानक लगी भीषण आग, पत्नी की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
नोएडा के छिजारसी क्षेत्र में मंगलवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब कपड़ों की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग में विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं आग की चपेट में आकर पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा पति को गंभीर व्यवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल की चार गाड़ियों की मदद से आग को पूर्ण रूप से बुझा लिया गया है।