भभुआ: केकड़ा पुल के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 58 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार, कार जब्त
Bhabua, Kaimur | Oct 9, 2024 केकड़ा पुल के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 58 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। यह घटना मंगलवार की सुबह लगभग 8:15 बजे की बताई गई है। रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र के महावीरगंज निवासी अशोक सिंह के पुत्र चंद्र बिट्टू कुमार बताया गया है। उत्पाद थाना अध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बुधवार की शाम 4 बजे बताया कि शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा है