भभुआ: लिच्छिवी भवन में बहुजन समाज पार्टी कैमूर के तत्वाधान में मनाया गया कांशीराम का 18वां परिनिर्वाण समारोह
Bhabua, Kaimur | Oct 9, 2024 बुधवार की दोपहर शहर के लिच्छिवी भवन में बहुजन समाज पार्टी कैमूर जिला के तत्वाधान में मान्यवर कांशीराम का 18वां परिनिर्वाण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे BSP के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार, जहां कार्यक्रम में भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल, राजू खरवार सहित कार्यक्रम में सैकड़ो बीएसपी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।