मंडी: उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने देव समाज के लोगों और मंडी वासियों का शिवरात्रि महोत्सव में दिए सहयोग के लिए जताया आभार
Mandi, Mandi | Mar 15, 2024 उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने शुक्रवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में मंडी वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 के दौरान पुरातन परंपराओं को पुनर्जीवित करने के देव समाज और मंडी के लोगों ने प्रशासन का पूरा सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विभिन्न सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।