रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा द्वारा गुना में आयोजित सद्भावना शिविर में नर्मदापुरम के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शांतिनिकेतन स्कूल के 12 विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, लोकगीत, लोकनृत्य, फैंसी ड्रेस, निबंध एवं वादन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कुल 11 पदक जीते, जिनमें 5 प्रथम पुरस्कार शामिल हैं।