जमुई ज़िला | झाझा प्रखंड | घोरिकवा गाँव
आज घोरिकवा गाँव में एक सराहनीय पहल का हिस्सा बनने का अवसर मिला, जहाँ जनाब सलमान अंसारी साहब ने अपने निजी फंड से 2-स्पैन पुल का निर्माण करवाया।
उनकी इस कोशिश से इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली है। एक ओर जहाँ आमजन उनके इस जनहितकारी कार्य की खूब सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यह सवाल भी उठ रहा है कि जो काम सरकार को करना चाहिए था, वह एक व्यक्ति को क्यों करना पड़ा?
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। साथ में पार्टी के माननीय विधायक जनाब गुलाम सरवर साहब, सरवर आलम साहब, इंजीनियर आफताब साहब, आदिल हसन साहब, राणा रंजीत साहब सहित पार्टी के कई सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनता की भलाई के लिए ऐसे प्रयास सराहनीय हैं, लेकिन सरकार को भी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना होगा।