रायबरेली: जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, परचा व दवा काउंटरों पर उमड़ी लोगों की भारी भीड़, जिम्मेदारों की मनमानी उजागर
Raebareli, Raebareli | Jun 1, 2026
कोतवाली नगर क्षेत्र के,राणा बेनी माधव जिला अस्पताल में सोमवार को,अव्यवस्थाओं का बोलबाला देखने को मिला है।यहां दवा काउंटर और पर्चा काउंटर पर भारी,भीड़ लगी हुई दिखाई दे रही है।जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।तीमारदारों का आरोप है कि कुछ लोग,सेटिंग के चलते अंदर से पर्चा बनवा रहे हैं।और कई ऐसी महत्वपूर्ण जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।