तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा में डंपर और ओमनी कार की जोरदार भिड़ंत, ओमनी चालक घायल
तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार की शाम 4 बजे डंपर और ओमनी कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ओमनी क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गई हादसे का बाद अफरा तफरी क माहौल निर्मित हो गया स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई मौके पर पहुंची बचाव कार्य किया कार में बस चालक सवार था जो बुरी तरह घायल हो गया।