खलीलाबाद: कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा के गले से झपट्टामारी कर चैन छिनने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
खलीलाबाद के तितौवा चौकी अंतर्गत कटेहवा तिराहे के पास बिते दिनों ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा के गली से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारी कर चेन छीन लिया था।यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने मंगलवार 4:30 बजे दी।मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया।गिरफ्तार हुए अभियुक्त की पहचान सर्वेश उर्फ विवेक पुत्र गंगाराम,शिव आत्मा कुमार उर्फ छोटू पुत्र परमात्मा है।