बलरामपुर: जिले में विद्युत विभाग की 33/11 केवी लाइन का 19 स्पैन का तार हुआ चोरी, अवर अभियंता ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा
बलरामपुर विद्युत विभाग में चोरी की घटना सामने आई है। अवर अभियंता दयाराम सिंह ने थाना कोतवाली देहात में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है तुलसीपुर ग्रामीण स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की लाइन में ब्रेक डाउन की सूचना मिली। निरीक्षण के दौरान पता चला कि यह लाइन बलरामपुर के 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी है। यह लाइन एनएच-730 के पूरब दिशा में गुजरती है